34 C
Lucknow
Wednesday, July 29, 2026

विकास खंड कार्यालय के सभागार में मंगलवार को खंड विकास अधिकारी श्वेता कौशिक की अध्यक्षता में रोजगार सेवकों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित

Must read

कमालगंज: विकास खंड कार्यालय के सभागार में मंगलवार को खंड विकास अधिकारी श्वेता कौशिक की अध्यक्षता में रोजगार सेवकों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में मनरेगा योजनांतर्गत चल रहे कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई।
बीडीओ ने सभी रोजगार सेवकों को निर्देशित किया कि अपनी-अपनी ग्राम पंचायत में एक-एक चकरोड और एक-एक तालाब का चयन कर शीघ्र कार्य प्रारंभ कराया जाए। उन्होंने कहा कि इससे ग्रामीणों को रोजगार मिलने के साथ-साथ पंचायतों में विकास कार्यों में तेजी आएगी।
बैठक के दौरान यह तथ्य भी सामने आया कि 38 ग्राम पंचायतों की पत्रावलियां अभी तक विकास खंड कार्यालय में प्राप्त नहीं हुई हैं। इस पर बीडीओ ने संबंधित रोजगार सेवकों को निर्देश दिए कि लंबित पत्रावलियां जल्द से जल्द उपलब्ध कराई जाएं, जिससे योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो।
वहीं छीता कपूरापुर, नसरतपुर, भटपुरा और फतेहपुर राव साहब ग्राम पंचायत के रोजगार सेवक बैठक से अनुपस्थित रहे। इसे गंभीरता से लेते हुए बीडीओ ने सभी अनुपस्थित रोजगार सेवकों से लिखित स्पष्टीकरण तलब किया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकारी कार्यों में लापरवाही और बैठक से बिना सूचना अनुपस्थित रहने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
अंत में बीडीओ ने सभी रोजगार सेवकों से समयबद्ध तरीके से कार्यों का निष्पादन सुनिश्चित करने और शासन की योजनाओं को धरातल पर प्रभावी रूप से लागू करने की अपील की।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article