30.9 C
Lucknow
Wednesday, July 29, 2026

सीजेपी ने केंद्र सरकार पर वादा तोड़ने का लगाया आरोप

Must read

– एफआईआर वापस न होने पर देशव्यापी आंदोलन की चेतावनी

नई दिल्ली। छात्र आंदोलन का नेतृत्व कर रहे सीजेपी ने केंद्र सरकार पर 25 जुलाई को हुई वार्ता के दौरान दिए गए आश्वासनों का पालन न करने का आरोप लगाया है। संगठन का दावा है कि सरकार ने प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज एफआईआर वापस लेने और उनके विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई नहीं करने का भरोसा दिया था, लेकिन अब तक इस दिशा में अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई है।

सीजेपी ने कहा कि वह इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी सुप्रीम कोर्ट के समक्ष भी रखेगा। संगठन का आरोप है कि अदालत के अंतरिम आदेश के बाद भी विभिन्न राज्यों में प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज मामलों और पुलिस कार्रवाई को लेकर भ्रम की स्थिति बनी हुई है।

संगठन ने केंद्र सरकार से सभी प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज एफआईआर तत्काल वापस लेने और 25 जुलाई को दिए गए आश्वासनों को लिखित रूप से लागू करने की मांग की है। सीजेपी ने चेतावनी दी कि यदि वादे पूरे नहीं किए गए तो देशभर में दोबारा व्यापक और शांतिपूर्ण आंदोलन शुरू किया जाएगा।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article