30.6 C
Lucknow
Monday, July 27, 2026

आजम खां की जौहर यूनिवर्सिटी को बड़ी राहत, 38 भवनों के ध्वस्तीकरण पर फिलहाल रोक

Must read

 

रामपुर। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खां की मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी को बड़ी कानूनी राहत मिली है। यूनिवर्सिटी परिसर में प्रस्तावित ध्वस्तीकरण की कार्रवाई पर फिलहाल रोक लगा दी गई है। अब अगली सुनवाई तक विश्वविद्यालय के किसी भी भवन पर बुलडोजर कार्रवाई नहीं होगी।
जानकारी के अनुसार, जिला प्रशासन ने यूनिवर्सिटी के 38 भवनों को ध्वस्त करने का आदेश जारी किया था। इस आदेश के खिलाफ दायर अपील पर सुनवाई करते हुए मुरादाबाद मंडल के आयुक्त ने जिला मजिस्ट्रेट के आदेश पर अंतरिम रोक लगा दी है।
आयुक्त के आदेश के बाद स्पष्ट हो गया है कि अगली सुनवाई तक जौहर यूनिवर्सिटी के 38 भवनों के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई स्थगित रहेगी। इस फैसले से यूनिवर्सिटी प्रबंधन को फिलहाल बड़ी राहत मिली है।
अब इस मामले में अगली सुनवाई के दौरान दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद आगे की कार्रवाई पर फैसला लिया जाएगा। इस मामले पर प्रशासन और यूनिवर्सिटी प्रबंधन की नजरें आगामी सुनवाई पर टिकी हैं।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article