लखनऊ। र 1090 चौराहे पर रविवार को सैकड़ों की संख्या में छात्र और विभिन्न संगठनों के लोग जुटे। ढोल-नगाड़ों की गूंज, गुलाल और देशभक्ति के नारों के बीच पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला।
हाथों में तिरंगा, देशभक्ति के पोस्टर और बैनर लिए छात्र सरकार के फैसले के समर्थन में नारेबाजी करते नजर आए। युवाओं ने ढोल-नगाड़ों की थाप पर जमकर नृत्य किया और एक-दूसरे को गुलाल लगाकर अपनी खुशी का इजहार किया।
बड़ी संख्या में लोगों के जुटने को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए। मौके पर पुलिस बल की पर्याप्त तैनाती रही और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए भी विशेष प्रबंध किए गए।
जश्न के दौरान माहौल पूरी तरह शांतिपूर्ण रहा। पुलिस और प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए रहे, जबकि कार्यक्रम में शामिल लोगों ने देशभक्ति के नारों के साथ अपनी खुशी व्यक्त की।


