– सेंट विंसेंट अस्पताल में कराए गए थे भर्ती, गंभीर सीने के संक्रमण से जूझ रहे थे
नई दिल्ली। भारतीय राजनीति के समाजवादी नेता और पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के जीवन का एक बेहद कठिन दौर आज ही के दिन, 16 सितंबर 2005, को सामने आया था। उस समय न्यूयॉर्क में इलाज करा रहे चंद्रशेखर की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें सेंट विंसेंट अस्पताल, मैनहट्टन में भर्ती कराया गया था।
तब भी उन्होंने बोला था कि उनका इलाज तो हो रहा, देश के गरीब का इलाज कौन कराएगा। इसके बाद उनकी तबियत गिरती चली गईं थी।विवरण के अनुसार, 16 सितंबर 2005 को दोपहर 3:47 बजे चंद्रशेखर अस्पताल के बिस्तर पर उपचाराधीन थे। और उनके सलाहकार प्रो. एच. एन. शर्मा उनके साथ थे,उन्हें गंभीर सीने के संक्रमण के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल की खिड़की से प्रसिद्ध एम्पायर स्टेट बिल्डिंग दिखाई देती थी। तस्वीर से कुछ मिनट पहले, करीब 3:40 बजे, इसी खिड़की से एम्पायर स्टेट बिल्डिंग की एक अन्य तस्वीर भी ली गई थी।
उस समय चंद्रशेखर न्यूयॉर्क में मल्टीपल मायलोमा से भी जूझ रहे थे। हिन्दुस्तान टाइम्स की अगस्त 2005 की रिपोर्ट के अनुसार, उनका न्यूयॉर्क के सेंट विंसेंट्स कॉम्प्रिहेंसिव कैंसर सेंटर में 8 जुलाई 2005 से उपचार चल रहा था।
तस्वीरों के दस्तावेज में 21 सितंबर 2005 की एक दूसरी तस्वीर भी है, जिसमें चंद्रशेखर को सेंट विंसेंट कॉम्प्रिहेंसिव कैंसर सेंटर से कार तक ले जाया जा रहा है। यह जानकारी दस्तावेजों मे न्यूयॉर्क के 325 वेस्ट, 15वीं स्ट्रीट के रूप में दर्ज है।
चंद्रशेखर ने 10 नवंबर 1990 से 21 जून 1991 तक भारत के प्रधानमंत्री के रूप में देश का नेतृत्व किया।
लंबी बीमारी के बाद 8 जुलाई 2007 को नई दिल्ली के अपोलो अस्पताल में उनका निधन हुआ। केंद्र सरकार के आधिकारिक शोक प्रस्ताव में भी उनके निधन की तारीख 8 जुलाई 2007 दर्ज है। आज 16 सितंबर 2026 को 21 साल पुराने उस दिन की तस्वीरें एक बार फिर चंद्रशेखर के संघर्षपूर्ण अंतिम वर्षों की याद दिलाती हैं।


