28 C
Lucknow
Friday, September 11, 2026

कन्नूर में एनेस्थीसिया से बच्चे की मौत, माता-पिता ने की जांच तेज करने की मांग

Must read

कन्नूर। केरलम के कन्नूर में एनेस्थीसिया दिए जाने से बच्चे की मौत मामले में माता-पिता ने जांच तेज करने की मांग की है। एरामाम के रहने वाले बच्चे, देवांश शौर्या को पांच जुलाई को खेलते समय होंठ पर चोट लग गई थी। उसे एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने एनेस्थीसिया देकर घाव पर टांके लगाने की सलाह दी।

परिवार की शिकायत के अनुसार, एनेस्थीसिया दिए जाने के बाद बच्चा बेहोश हो गया और उसे कन्नूर के दूसरे अस्पताल में ले जाया गया, जहां बाद में उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने एनेस्थीसिया देने वाली डॉक्टर अंजलि पोडुवल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था। बच्चे के पिता, सूरज ने पत्रकारों को बताया कि घटना के बाद मेडिकल लापरवाही के आरोपों की जांच के लिए जिला-स्तरीय मेडिकल पैनल बनाया गया था। बच्चे के पिता ने दावा किया, ‘पैनल में पांच सदस्य थे। तीन ने निष्कर्ष निकाला है कि डाक्टरों की ओर से लापरवाही हुई थी। एक सदस्य को कोई लापरवाही नहीं मिली, जबकि दूसरे ने निष्पक्ष राय दी।’

सूरज ने कहा कि परिवार लगातार यह जानने की कोशिश कर रहा है कि घटना कैसे हुई। उन्होंने कहा, ‘मेडिकल रिपोर्ट अब राज्य-स्तरीय पैनल को भेज दी गई है, जिसे उचित कार्रवाई करनी है।’

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article