32.7 C
Lucknow
Saturday, July 25, 2026

CM डीके शिवकुमार ने किया एलान, मंत्रियों से क्यों की एकजुट रहने की अपील?

Must read

कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने शनिवार को कहा कि राज्य मंत्रिमंडल का विस्तार अगले सप्ताह होने की संभावना है। उन्होंने सभी मंत्रियों से सूखे की स्थिति से निपटने के लिए मिलकर काम करने और जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का आह्वान किया। चित्रदुर्ग में बंगलूरू क्षेत्रीय प्रभाग की विकास प्रगति समीक्षा बैठक को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार को एकजुट होकर काम करना होगा और सूखा प्रबंधन पर विशेष ध्यान देना होगा।

उन्होंने कहा, “अगले सप्ताह मंत्रिमंडल का विस्तार हो सकता है। इसके बाद सभी मंत्रियों को मिलकर काम करना होगा। हमें पूरे राज्य में सूखे की स्थिति का सामूहिक आकलन करना है। साथ ही यह सुनिश्चित करना है कि गांवों के किसानों को किसी तरह की परेशानी न हो। यह हमारी जिम्मेदारी है।”

इससे पहले शनिवार को शिवकुमार ने चित्रदुर्ग जिले के हिरियूर तालुक के वड्डीकेरे गांव में कृषि क्षेत्रों का दौरा कर सूखे के असर का जायजा लिया। अधिकारियों ने उन्हें मौजूदा स्थिति की जानकारी दी। इस दौरान उपमुख्यमंत्री जी. परमेश्वर, वन मंत्री ईश्वर खंड्रे और विधायक टी. रघुमूर्ति भी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री ने प्रशासनिक सुधारों पर जोर देते हुए कहा कि राज्य सरकार शासन व्यवस्था को नई दिशा देने का प्रयास कर रही है। उन्होंने जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से “टीम कर्नाटक” की भावना के साथ काम करने की अपील की। उन्होंने कहा, “हम सरकार और प्रशासन को नया स्वरूप देने की कोशिश कर रहे हैं। जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों को यह सुनिश्चित करना होगा कि सरकार लोगों के बीच रहे। शासन की सेवाएं हर नागरिक के घर तक पहुंचनी चाहिए।”

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article