अवध कॉलेजिएट में कारगिल विजय दिवस श्रद्धा एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। इस अवसर का उद्देश्य विद्यार्थियों में देशप्रेम, वीर सैनिकों के प्रति सम्मान तथा राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना को जागृत करना था।
कार्यक्रम का शुभारंभ कारगिल के अमर शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित कर किया गया। विद्यार्थियों ने प्रेरणादायक भाषण, कविताएँ तथा आकर्षक पोस्टरों के माध्यम से कारगिल के वीर सैनिकों के अद्वितीय साहस, त्याग और बलिदान को नमन किया।
इस अवसर पर आदरणीय प्रबंधक श्री सर्वजीत सिंह , आदरणीय प्रबंध निर्देशिका श्रीमती जतिंदर वालिया ने विद्यार्थियों को संबोधित किया एवं कहा कि कारगिल के वीर सैनिकों का सर्वोच्च बलिदान हमें सदैव राष्ट्रप्रेम, साहस, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा की प्रेरणा देता है।
प्रधानाचार्या श्रीमति नीरजा सिंह ने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे अपने जीवन में अच्छे संस्कार अपनाएँ, देश का सम्मान करें और एक जिम्मेदार नागरिक बनकर राष्ट्र की उन्नति में अपना योगदान दें।
कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने कारगिल के अमर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उनके आदर्शों पर चलने और राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं गौरव की रक्षा के लिए सदैव समर्पित रहने का संकल्प लिया।


