– नायब तहसीलदार ने सुनी फरियादियों की समस्याएं
गुरसहायगंज, कन्नौज। स्थानीय कोतवाली परिसर में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें पुलिस व राजस्व संबंधी छह शिकायतें आई। इसमें चार समस्याओं का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। जबकि अन्य समस्याओं को निस्तारण के लिए कर्मियों को सौंप दिया गया।
शनिवार को कोतवाली परिसर में नायब तहसीलदार राकेश कुशवाहा व कोतवाली प्रभारी अजय कुमार अवस्थी की मौजूदगी मंे समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें फरियादियों ने भूमि पर कब्जा, कूड़ा डालने का विवाद, निर्माण को रोकने, भूमि की पैमाइश आदि समस्याओं को लेकर पुलिस व राजस्व संबंधी छह समस्याओं को रखा। इसमें से चार समस्याओं का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। जबकि दो समस्याओं को कर्मियों को सौंप कर निस्तारण के निर्देश दिए गए। इस दौरान अतिरिक्त निरीक्षक सीपी तिवारी, उपनिरीक्षक, लेखपाल सहित राजस्व व पुलिस कर्मी मौजूद रहे।
समाधान दिवस में चार समस्याओं का हुआ निस्तारण


