35.2 C
Lucknow
Saturday, July 25, 2026

लोहे के हथियार से हमला, मां समेत दो बेटे घायल

Must read

 

फर्रुखाबाद। थाना कादरीगेट क्षेत्र के खानपुर मड़ैया गांव में मामूली कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि एक युवक ने लोहे के हथियार से हमला कर मां और उसके दो बेटों को घायल कर दिया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए डॉ. राम मनोहर लोहिया जिला अस्पताल भेजा, जहां उनका मेडिकल परीक्षण कराया गया। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, गांव निवासी संजू पुत्र राकेश के साथ एक युवक गाली-गलौज कर रहा था। शोर सुनकर संजू के छोटे भाई राजकुमार (29) और शिवम (22) मौके पर पहुंचे और विरोध किया। आरोप है कि इससे नाराज युवक ने अपने पास रखा लोहे का हथियार निकाल लिया और दोनों भाइयों पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

मारपीट होती देख दोनों भाइयों की 55 वर्षीय मां गुड्डी देवी बीच-बचाव के लिए पहुंचीं, लेकिन आरोपी ने उन पर भी लोहे के हथियार से हमला कर दिया। हमले में मां भी घायल हो गईं। घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए और घायलों को तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया, जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. जय ने उनका उपचार शुरू किया।

घायल राजकुमार ने बताया कि बड़े भाई संजू के साथ आरोपी गाली-गलौज कर रहा था। जब उन्होंने और उनके भाई शिवम ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने जानलेवा हमला कर दिया। मां के बीच-बचाव करने पर उन्हें भी नहीं बख्शा गया। घटना के बाद परिवार ने आरोपी के खिलाफ थाना कादरीगेट में तहरीर देकर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

थाना प्रभारी कपिल चौधरी ने बताया कि तीनों घायलों का मेडिकल परीक्षण करा दिया गया है। तहरीर प्राप्त होने के बाद मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच में जुटी है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article