गुरसहायगंज, कन्नौज। पति पत्नी के बीच किसी बात को लेकर आपसी विवाद हो गया था। जिसमें महिला ने पति के खिलाफ़ तहरीर देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की थी। मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों को कोतवाली बुला कर समझौता करा दिया।
कोतवाली क्षेत्र की चौकी मझपुरवा निवासी रोली देवी पत्नी धीरेंद्र कुमार ने गाली गलौज व मारपीट के संबंध में मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत मिशन शक्ति प्रभारी चंद्र प्रकाश तिवारी व महिला कांस्टेबल प्रियंका को गुरुवार को प्रार्थना पत्र दिया था। जिस पर पुलिस ने दोनों पक्षों को मिशन शक्ति केंद्र बुलाकर समझाया। दोनों पक्षों ने आपस में समझौता किया तथा दोनों पक्षों की काउंसलिंग करा कर संतुष्टि कर थाने से भेजा गया। इसी प्रकार मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत मिशन शक्ति प्रभारी चंद्र प्रकाश तिवारी महिला हेड कांस्टेबल शशि वाला व महिला कांस्टेबल प्रियंका रानी द्वारा आवेदिका फरजाना बेगम पत्नी फिरोज निवासी डुडवा बुजुर्ग थाना गुरसहायगंज जनपद कन्नौज ने अपने गांव की हसरून निशा, निसवा, रायल, हसन के खिलाफ पैसों के लेनदेन को लेकर गाली गलौज व मारपीट व जान से मारने के संबंध में प्रार्थना दिया था। प्रार्थना पत्र के आधार पर विपक्षी हशरून निशा निवासी डुडवा बुजुर्ग थाना गुरसहायगंज आदि को बुलाकर समझाया गया तथा दोनों पक्षों ने आपस में समझौता किया तथा दौनों पक्षो की काउंसलिंग करा कर संतुष्टि कर थाने से भेजा गया।
मारपीट के मामलों में पुलिस ने कराया समझौता


