32.7 C
Lucknow
Saturday, July 25, 2026

क्राइम ब्रांच, स्वाट और मड़ियांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बंद दुकानों में चोरी करने वाले अंतरजनपदीय गिरोह का भंडाफोड़

Must read

 

चार शातिर चोर गिरफ्तार, लाखों का चोरी का माल, चार मोटरसाइकिल और वारदात में प्रयुक्त डाला वाहन बरामद

विशेष संवाददाता, यूथ इंडिया
लखनऊ। राजधानी लखनऊ में क्राइम ब्रांच, स्वाट टीम और मड़ियांव थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए बंद दुकानों को निशाना बनाने वाले एक शातिर चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लाखों रुपये का चोरी का सामान, चार मोटरसाइकिलें और वारदात में इस्तेमाल किया जाने वाला डाला वाहन बरामद किया है।
पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी पहले बंद दुकानों की रेकी करते थे। दुकान कई दिनों तक बंद मिलने पर रात के समय चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। चोरी के बाद सामान को बाजार मूल्य से काफी कम कीमत पर बेचकर अवैध लाभ कमाते थे।
पूछताछ के दौरान आरोपियों ने लखनऊ और हरदोई जनपदों में हुई कई चोरी की घटनाओं का खुलासा किया है। पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों और चोरी का सामान खरीदने वालों की तलाश में जुटी है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, गिरोह लंबे समय से सक्रिय था और सुनियोजित तरीके से वारदातों को अंजाम देता था। आरोपियों के आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है। बरामद सामान की पहचान कर उसे संबंधित पीड़ितों को वापस दिलाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
पुलिस का कहना है कि गिरोह के खिलाफ साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है तथा अन्य जिलों में दर्ज चोरी के मामलों से भी इनका संबंध खंगाला जा रहा है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article