27 C
Lucknow
Saturday, September 5, 2026

शिक्षक के घर पर दबंगों का हमला, भतीजा घायल; पुलिस ने शुरू की जांच

Must read

 

नवाबगंज (फर्रुखाबाद)। थाना क्षेत्र के नवादा सिरौली गांव में एक शिक्षक के परिवार पर कथित रूप से दबंगों द्वारा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना में शिक्षक का भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि परिवार की महिलाओं के साथ भी मारपीट किए जाने का आरोप लगाया गया है। पीड़ित परिवार ने थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

पीड़ित दिलीप कुमार पुत्र प्रकाश चंद्र के अनुसार उनके भाई मनोज कुमार स्थानीय विद्यालय में शिक्षक हैं। मंगलवार को स्कूल से घर लौटते समय गांव के कुछ लोगों ने उन्हें रास्ते में घेरने का प्रयास किया। मनोज कुमार किसी तरह बचकर अपने घर पहुंच गए। आरोप है कि इसके कुछ देर बाद हमलावर लाठी-डंडे लेकर उनके घर पहुंच गए और गाली-गलौज करते हुए हमला बोल दिया।

हमले में शिक्षक के भतीजे आशीष को गंभीर चोटें आईं, जबकि भाभी बबीता के साथ भी मारपीट की गई। शोर-शराबा सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे, तब जाकर हमलावर वहां से फरार हो गए। घायल आशीष का उपचार कराया गया है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई। पीड़ित परिवार का कहना है कि आरोपियों की दबंगई से पूरा परिवार भयभीत है और उन्हें लगातार धमकियां भी मिल रही हैं। उन्होंने पुलिस प्रशासन से सुरक्षा के साथ-साथ आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है।

क्राइम प्रभारी निरीक्षक ब्रजमोहन पाल ने बताया कि मामले में तहरीर प्राप्त हो गई है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article