29.3 C
Lucknow
Tuesday, July 21, 2026

प्रदेश की सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा का बूथ अध्यक्ष सम्मेलन 22 को

Must read

 

मुख्यमंत्री सहित वरिष्ठ नेताओं का कार्यकर्ताओं से संवाद, बूथ सशक्तिकरण और जनसंपर्क अभियान पर रहेगा जोर

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी बुधवार को उत्तर प्रदेश की सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों में एक साथ बूथ अध्यक्ष सम्मेलन आयोजित करेगी। सम्मेलन का उद्देश्य संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाना है। पार्टी नेतृत्व का मानना है कि बूथ संगठन ही चुनावी सफलता की सबसे मजबूत कड़ी है।
सम्मेलन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में बूथ अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे। इस दौरान संगठनात्मक मजबूती, आगामी कार्यक्रमों और जनसंपर्क अभियान को लेकर विस्तृत रणनीति साझा की जाएगी।
कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री पंकज चौधरी, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक भी अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में बूथ अध्यक्षों को संबोधित करेंगे। वहीं भाजपा के प्रदेश महामंत्री धर्मपाल सिंह संगठनात्मक विषयों पर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करेंगे।
भाजपा नेतृत्व सम्मेलन के माध्यम से बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को आगामी राजनीतिक और संगठनात्मक गतिविधियों के लिए तैयार करेगा। बूथ सशक्तिकरण, मतदाता संपर्क, केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने तथा संगठन और कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय बढ़ाने पर विशेष जोर दिया जाएगा।
पार्टी सूत्रों के अनुसार सम्मेलन में बूथ समितियों की सक्रियता, नए मतदाताओं से संपर्क, डिजिटल अभियान और संगठन के विस्तार जैसे विषयों पर भी चर्चा होगी। भाजपा का लक्ष्य बूथ स्तर तक मजबूत नेटवर्क तैयार कर आगामी चुनावी चुनौतियों के लिए संगठन को पूरी तरह सक्रिय करना है।
प्रदेशभर में एक साथ आयोजित होने वाला यह सम्मेलन भाजपा के सबसे बड़े संगठनात्मक अभियानों में से एक माना जा रहा है, जिसमें हजारों बूथ अध्यक्ष और पदाधिकारी भाग लेंगे।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article