29.3 C
Lucknow
Tuesday, July 21, 2026

कार्यशाला में दी गई पानी के टेस्ट की जानकारी

Must read

गुरसहायगंज, कन्नौज। शासन द्वारा चलाए हा रहे भूजल सप्ताह के अंतर्गत पालिका द्वारा समन्वय बैठक एवं कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमे अधिशासी अधिकारी अनिल पंडित द्वारा जल की उपयोगिता एवं महत्व पर प्रकाश डालते हुए, जल को संरक्षित करने एवं बचाने हेतु प्रोत्साहित किया। साथ ही वर्षा जल को संचित किए जाने हेतु भी प्रोत्साहित किया गया।
नगर पालिका सभागार में पालिका द्वारा इस दौरान जल परीक्षण शिविर का भी आयोजन किया गया। जिसमे पेयजल की शुद्धता की जांच किए जाने वाले टेस्ट किए गए। जिसमें क्लोरीन की जांच के लिए ओटी टीडीएस लेवल की जांच, पानी में बैक्टीरिया की प्रारंभिक जांच के लिए एचटूएस टेस्ट, पानी की अम्लीयता एवं क्षारीयता की जांच के लिए पीएच टेस्ट और पानी के टीडीएस लेवल की जांच के लिए टीडीएस का टेस्ट कराया गया। जांच कोे प्रदर्शित किया गया और उपस्थित जनों को जानकारी दी गई। इस दौरान आकाश सक्सेना, जनार्दन मिश्रा, राजेश वर्मा, जगदीश सिंह, मोहित गुप्ता, शैलेंद्र सिंह, मोहम्मद कैसर, राजेश प्रजापति रहे।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article