– रागिनी को मिला प्रथम पुरस्कार, नौ छात्राओं को भी सम्मान
गुरसहायगंज, कन्नौज। नगर पालिका परिषद द्वारा भूजल सप्ताह एवं कैच द रेन अभियान के तहत जल संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से नगर के विभिन्न विद्यालयों में क्राफ्ट, पोस्टर एवं निबंध प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें सरोजनी देवी आर्य बालिका इंटर कालेज की छात्राओं ने रेन वाटर हार्वेस्टिंग पर आकर्षक एवं उपयोगी मॉडल तैयार कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
मंगलवार को आयोजित प्रतियोगिता में प्रस्तुत मॉडलों का मूल्यांकन करने पर कक्षा-09 की छात्रा रागिनी कौशल का रेन वाटर हार्वेस्टिंग मॉडल सर्वाेत्तम पाया गया। उन्हें नगर पालिका परिषद की ओर से एक हजार रुपये का नकद पुरस्कार एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त उत्कृष्ट व सराहनीय मॉडल प्रस्तुत करने वाली निशा कौशल, आनंदी कौशल, रत्ना, संजना, प्रतिज्ञा, कंचन कुशवाहा, रिचा, सेहजल तथा कनिष्का को पांच-पांच सौ रुपये का नकद पुरस्कार देकर उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को वर्षा जल संचयन, भूजल पुनर्भरण, जल संरक्षण की आधुनिक तकनीकों तथा दैनिक जीवन में जल बचाने के व्यावहारिक उपायों की विस्तृत जानकारी भी दी गई। नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष मुन्नी देवी ने अपने संदेश में कहा कि आज की छात्राएं ही कल की जागरूक नागरिक बनेंगी। जल संरक्षण केवल सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि प्रत्येक व्यक्ति की सामाजिक जिम्मेदारी है। अधिशासी अधिकारी अनिल पंडित ने कहा कि ष्भूजल स्तर को सुरक्षित रखने के लिए वर्षा जल का संचयन समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है।
कैच द रेन अभियान के तहत छात्राओं ने बनाएं मॉडल


