29.9 C
Lucknow
Tuesday, July 21, 2026

शिक्षक का अपहरण करने वाले तीन अभियुक्त गिरफ्तार

Must read

 

कर्जे के चलते किया दोस्त को अगवा

पुलिस ने घटना में प्रयुक्त कार भी की बरामद

कन्नौज। सदर कोतवाली पुलिस, एसओजी एवं सर्विलांस की संयुक्त टीम ने सोमवार रात सरकारी शिक्षक का अपहरण कर फिरौती मांगने वाले गिरोह के 03 सदस्यों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने आज सरकारी शिक्षक के अपहरण कर फिरौती मांगने की घटना का खुलासा करते हुए बताया कि गिरोह के 03 अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
एसपी ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 02 अदद अवैध तमंचा .315 बोर, 04 अदद जिंदा कारतूस 315 बोर, घटना में प्रयुक्त वाहन संख्या डीएल टूसी एपी 1080 तथा 01 मोबाइल फोन बरामद किया है।
घटनाक्रम के अनुसार विगत 14 जुलाई को देशराज सिंह पुत्र स्व0 बलदेव प्रसाद उम्र करीब 65 वर्ष निवासी ग्राम कटरा बहसार थाना तिर्वा जनपद कन्नौज ने अपने शिक्षक पुत्र राहुल कुमार राजपूत 31 वर्ष के गुमशुदगी की जानकारी देकर प्रार्थना पत्र दिया था।
दिए गए प्रार्थना में बताया गया था कि शिक्षक राहुल घर से स्कूल पढाने गये थे वहां से वापस नही लौटे। इस सम्बन्ध मे गुमशुदगी नम्बर 30/2026 पंजीकृत कराया गया था।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सोमवार को अपहृत शिक्षक के पिता देशराज सिंह ने थाना तालग्राम पर एक प्रार्थना पत्र दाखिल किया जिसमें अभियुक्त अविनाश राजपूत तथा सर्वेन्द्र कुमार कुशवाहा तथा केशव पण्डित तथा सागर द्वारा पुत्र राहुल कुमार राजपूत उम्र का अपहरण कर लेने व दस लाख की फिरौती मांगने की जानकारी दी गई।
एसपी ने बताया कि इसी आधार पर गुमशुदगी नं0 30/2026 को मु0अ0सं0 102/2026 धारा 140(2)/115(2) /3(5) बीएनएस पंजीकृत किया गया।
एसपी ने बताया कि अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए टीमे गठित की गयी थी जिसके बाद पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान सोमवार रात को घटना से संबंधित तीनों अभियुक्त अविनाश राजपूत पुत्र स्व0 हरिश्चचन्द्र राजपूत उम्र 34 वर्ष निवासी ग्राम कटरा बहसार थाना तिर्वा जनपद कन्नौज, सर्वेन्द्र कुमार कुशवाहा पुत्र राकेश कुमार कुशवाहा उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम फगुआ लोहामढ थाना तिर्वा जनपद कन्नौज, केशव पण्डित उर्फ केशव अवस्थी पुत्र राकेश अवस्थी उम्र 20 वर्ष निवासी मो0 अशोक नगर थाना तिर्वा जनपद कन्नौज को मायापुर्वा मोड बिरौली जंगल के पास से गिरफ्तार कर लिया। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 02 देशी तमंचा 315 बोर, 04 जिन्दा कारतूस 315 बोर व 01 मोबाइल फोन व घटना मे प्रयुक्त वाहन स्विफ्ट डिजायर कार बरामद हुई है।
पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि अविनाश कुमार राजपूत और अपर्ह्त शिक्षक राहुल कुमार राजपूत दोनो आपस में मित्र थे।
अविनाश कुमार राजपुत नोएडा मे रहकर एक फाइनेंस कम्पनी चलाता था जिसमे धोखाधडी हो जाने के कारण इसको करोड़ो का घाटा हो गया जिससे इसपर लगभग 02 करोड का कर्ज हो गया जिसे चुकाने के लिये अविनाश ने साथियों संग मिलकर शिक्षक मित्र राहुल कुमार राजपूत का अपहरण करने की साजिश रची।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article