29.3 C
Lucknow
Tuesday, July 21, 2026

युवक पर दबंगों का हमला, घसीटकर कार में की बेरहमी से पिटाई

Must read

 

नोएडा। गौतमबुद्ध नगर के सेक्टर-62 में दबंगई का एक गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि 6 से अधिक युवकों ने एक युवक को घेरकर उसके साथ बेरहमी से मारपीट की। घटना के दौरान आरोपी युवक को सड़क पर घसीटते हुए कार तक ले गए और कार में भी उसकी पिटाई करते रहे। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमलावरों ने युवक को घेरकर पहले सड़क पर पीटा, फिर घसीटते हुए कार तक ले गए और वहां भी उसके साथ मारपीट की। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि सेक्टर-62 में कई रेस्टोरेंट देर रात तक खुले रहते हैं, जिससे रात के समय हुड़दंग और असामाजिक गतिविधियों की घटनाएं बढ़ रही हैं। उन्होंने प्रशासन से देर रात तक संचालित होने वाले प्रतिष्ठानों की नियमित जांच और सख्त निगरानी की मांग की है।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मामला नॉएडा पुलिस के सेक्टर-58 थाना क्षेत्र का है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।
पुलिस का कहना है कि तहरीर और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही घटना के कारणों की भी गहन जांच की जा रही है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article