29.9 C
Lucknow
Tuesday, July 21, 2026

नाले की खुदाई को लेकर खूनी संघर्ष, धारदार हथियार चले, 7 लोग घायल

Must read

 

उन्नाव। जिले के मौरावां थाना क्षेत्र के पारा गांव में नाले की खुदाई को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। मामूली विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया, जिसमें दोनों पक्षों के 7 लोग घायल हो गए। घटना से गांव में तनाव का माहौल है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विवाद के दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। आरोप है कि इस दौरान धारदार हथियारों से भी हमला किया गया, जिससे कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां रिहाना और सलीम की हालत गंभीर बताई जा रही है। चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज जारी है, जबकि अन्य घायलों का भी उपचार किया जा रहा है।
घटना की सूचना मिलते ही मौरावां थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया। पुलिस ने दोनों पक्षों से तहरीर लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की जा रही है।
पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर दोषियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात कर निगरानी बढ़ा दी गई है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article