29.9 C
Lucknow
Tuesday, July 21, 2026

जमीनी विवाद ने लिया खूनी रूप, भाई की हत्या का आरोपी पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

Must read

 

बरेली। जमीनी विवाद में अपने ही छोटे भाई की हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपी गुड्डू उर्फ तौफीक को बरेली पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी, जबकि एक पुलिसकर्मी भी घायल हो गया। घायल आरोपी को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस के अनुसार शेरगढ़ थाना क्षेत्र में भाई की हत्या के बाद से आरोपी फरार था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने कस्बापुर पुल के पास घेराबंदी की। खुद को घिरा देख आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली लगने से आरोपी घायल हो गया और उसे मौके से दबोच लिया गया।
मुठभेड़ के दौरान सिपाही अंकुर भाटी भी घायल हुए हैं। उन्हें प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध तमंचा, चार जिंदा कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद की है।
पुलिस का कहना है कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है और हत्या में प्रयुक्त हथियार सहित अन्य पहलुओं की भी जांच जारी है। आरोपी के खिलाफ हत्या और अन्य संबंधित धाराओं में पहले से मुकदमा दर्ज है।
पुलिस ने बताया कि पूरे मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है और आरोपी के स्वस्थ होने के बाद उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article