28.4 C
Lucknow
Monday, July 20, 2026

उपवास जारी, लेकिन हालत स्थिर: सोनम वांगचुक पर विशेषज्ञ डॉक्टरों की 24 घंटे निगरानी

Must read

 

सफदरजंग अस्पताल का हेल्थ बुलेटिन जारी, रक्त जांच में कुछ मानक अभी सामान्य नहीं

नई दिल्ली। जलवायु कार्यकर्ता एवं शिक्षाविद् सोनम वांगचुक की हालत फिलहाल स्थिर बनी हुई है। दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती वांगचुक का उपवास अब भी जारी है। अस्पताल प्रशासन के अनुसार उनके स्वास्थ्य की चौबीसों घंटे निगरानी की जा रही है और आवश्यकता के अनुसार सभी जरूरी चिकित्सकीय सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।
रविवार को जारी हेल्थ बुलेटिन में अस्पताल की चिकित्सा अधीक्षक डॉ. चारु बंबा ने बताया कि सोनम वांगचुक की नाड़ी, रक्तचाप और ऑक्सीजन स्तर सामान्य हैं। हालांकि, लंबे समय तक उपवास के कारण रक्त संबंधी कुछ जांच के मानक अभी पूरी तरह सामान्य नहीं हुए हैं, जिन पर विशेषज्ञ लगातार नजर बनाए हुए हैं।
डॉ. बंबा ने बताया कि वीएमएमसी एवं सफदरजंग अस्पताल तथा एम्स के विशेषज्ञ चिकित्सकों की संयुक्त टीम 24 घंटे वांगचुक के स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है। यदि उनके स्वास्थ्य में किसी भी प्रकार की जटिलता आती है तो तत्काल आवश्यक उपचार उपलब्ध कराया जाएगा।
अस्पताल प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सोनम वांगचुक की स्थिति फिलहाल स्थिर है और उनकी चिकित्सकीय जरूरतों के अनुरूप हर आवश्यक सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article