36 C
Lucknow
Tuesday, July 14, 2026

जमीन बंटवारे को लेकर पिता-पुत्र में मारपीट, छह का शांतिभंग में चालान

Must read

कमालगंज: थाना कमालगंज क्षेत्र के गांव गगनी में सोमवार को जमीन बंटवारे को लेकर परिवार में विवाद हो गया।
गांव गगनी निवासी विमलेश कुमार का सोमवार को अपने पुत्र सूरज से जमीन के बंटवारे को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते पिता-पुत्र के बीच विवाद बढ़ गया और गाली-गलौज व मारपीट होने लगी।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए विमलेश कुमार, उनकी पत्नी सावित्री, पुत्र अनिल तथा दूसरे पक्ष से सूरज, शिवानी व रवि का शांतिभंग में चालान कर दिया।

पुलिस ने बताया कि दोनों पक्षों को हिरासत में लेकर कानूनी कार्रवाई की गई है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article