गुरसहायगंज, कन्नौज। क्षेत्र में गस्त कर रही पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर छापेमारी की और अलग-अलग स्थानों से तमंचा व कारतूस के साथ दो युवकों को दबोच लिया। पुलिस ने आरोपितों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की है।
कोतवाली क्षेत्र की चौकी समधन प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि 14 जुलाई को वह हमराह सिपाहियों के साथ गस्त कर रहे थे। तभी मुखबिर की सूचना पर मलिकपुर रेलवे क्रासिंग रोड पर छापेमारी करते हुए ग्राम जलालाबाद निवासी मो. सरफराज उर्फ अन्ना को तमंचा व कारतूस के साथ पकड़ लिया। जबकि जसोदा चौकी प्रभारी धमेन्द्र सिंह ने मुखबिर की सूचना पर जलालाबाद अंडरपास से कस्बा समधन के मोहल्ला अल्लामा इकबाल नगर निवासी अकरम को तमंचा व कारतूस के साथ धर दबोचा। पुलिस ने दोनों आरोपितों के विरुद्ध आर्म अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की है।
तमंचा व कारतूस के साथ दो युवकों को दबोचा


