अधिशाषी अभियंता राजीव कुमार के प्रयासों से किसान खुश
रामनगर। किसानों को सिंचाई के लिए नहरों से निर्बाध पानी उपलब्ध कराने की दिशा में सिंचाई विभाग ने बिंदौरा डबल नहर की झाड़-झंखाड़ सफाई का कार्य शुरू करा दिया है।
रामनगर तहसील के बिंदौरा के पास निकली डबल नहर में जगह-जगह उगी झाड़ियों और जमा अवरोधों के कारण पानी के बहाव में आने वाली बाधाओं को दूर करने के लिए सफाई कराई जा रही है ताकि नहरों में पानी का प्रवाह सुचारु हो और टेल तक आसानी से पानी पहुंच सके। दोनों नहरों की सफाई होने से उन किसानों को विशेष राहत मिलेगी जिनके खेत नहरों से निकली टेल के अंतिम छोर पर स्थित हैं। उनको भी सिंचाई का पानी पर्याप्त मिल सकेगा। बता दे कि नहरों में झाड़-झंखाड़ बढ़ने और साफ-सफाई के अभाव में पानी का प्रवाह प्रभावित हो रहा था जिसका असर टेल तक पानी पहुंचने पर पड़ रहा था। अधिशासी अभियंता राजीव कुमार ने किसानों समस्या को समझा और परियोजना बनाकर कार्य शुरू कराया जिसकी जिसकी उनके अधीनस्थ इंजीनियर व वे स्वयं कर रहे हैं।।विभाग का प्रयास है कि नहरों की सफाई के माध्यम से पानी का प्रवाह निर्बाध बनाया जाए ताकि किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी मिल सके।
बिंदौरा डबल नहर की कई सालों बाद झाड़-झंखाड़ सफाई शुरू, टेल तक पहुंचेगा पानी


