36 C
Lucknow
Tuesday, July 14, 2026

फरीदकोट में श्मशान घाट के बाहर मिली लावारिस लाश, मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर से पूछताछ, जांच में जुटी पुलिस

Must read

फरीदकोट: फरीदकोट (Faridkotसे एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसमें गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल अस्पताल (Guru Gobind Singh Medical Hospital) से सटे श्मशान घाट के बाहर एक लावारिस शव मिली है।

यह लाश किसकी है इसकी पहचान अभी नहीं हो पाई हैं और ना ही यह पता चला है कि इस लाश को किसने शमशान के बाहर छोड़ा है। मामला पुलिस में जा चुका है, बड़ी बात यह हैं कि इस पूरे मामले में पुलिस ने मेडिकल कॉलेज से संबंधित एक डॉक्टर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

इस मामले में मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने भी संबंधित डॉक्टर के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस पूरे मामले के हर पहलू की गंभीरता से जांच कर रही है। शुरुआत में मिली जानकारी के अनुसार 9 जुलाई को फिरोजपुर के पास हुए एक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए एक लावारिस व्यक्ति को 108 एंबुलेंस के माध्यम से गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

आरोप यह है कि मौत के बाद शव से संबंधित आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बजाय उसे देर रात श्मशान घाट के बाहर छोड़ दिया गया। शव पर प्लास्टर और पट्टियां भी बंधी हुई थीं, जिससे मामला और भी संदिग्ध बन गया। इस पूरे मामले में पुलिस गंभीरता से जांच कर रही है।

आपको बता दें कि श्मशान घाट के चौकीदार ने शव पड़ा देखकर तुरंत प्रबंधक समिति को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई. पुलिस मौके पर पहुंची और लावारिस शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है।

मृतक की पहचान करने के साथ-साथ यह भी पता लगाया जा रहा है कि शव को श्मशान घाट के बाहर किसने और किन परिस्थितियों में छोड़ा। जांच के निष्कर्षों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article