36 C
Lucknow
Tuesday, July 14, 2026

जमीन बेचने के विवाद में पिता की हत्या करने वाला पुत्र पुलिस हिरासत में

Must read

मोहम्मदाबाद: मोहम्मदाबाद कस्बे के लोहिया नगर में अपने पिता की हत्या कर फरार हुए आरोपी पुत्र को पुलिस ने मंगलवार दोपहर हिरासत में ले लिया। पुलिस के अनुसार प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने जमीन बेचने के विवाद को हत्या का कारण बताया है।
गौरतलब है कि 13 जुलाई 2026 की रात श्याम कुमार उर्फ रामू ने अपने 68 वर्षीय पिता रामदास की कथित रूप से सोते समय कुर्सी और ईंट से हमला कर हत्या कर दी थी। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था।
थाना पुलिस ने मंगलवार लगभग एक बजे हवाई पट्टी मोड़ के पास स्थित एक खंडहर से आरोपी श्याम कुमार उर्फ रामू को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने संकिसा रोड स्थित जमीन बेचने के लिए पिता से कई बार कहा था, लेकिन पिता तैयार नहीं हुए। आरोपी के अनुसार उसने एक दुकान के सौदे में तीन लाख रुपये का बयाना ले रखा था और बैनामा न होने की स्थिति में उसे रकम लौटानी पड़ती, जबकि उसके पास पैसे नहीं थे। इसी बात को लेकर वह मानसिक दबाव में था और गुस्से में आकर उसने वारदात को अंजाम दे दिया।
थाना प्रभारी निरीक्षक मदन मोहन चतुर्वेदी ने बताया कि पिता-पुत्र के बीच जमीन बेचने को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते आरोपी ने अपने पिता की हत्या कर दी। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है तथा आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद उसे 15 जुलाई 2026 को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
नोट: आरोपी द्वारा पूछताछ में बताए गए कारण पुलिस के अनुसार उसके कथित बयान हैं। मामले की अंतिम पुष्टि न्यायिक प्रक्रिया और विवेचना के बाद ही होगी।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article