37 C
Lucknow
Tuesday, July 14, 2026

शराब तस्करों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 80 लीटर देशी चुलाई शराब के साथ 4 गिरफ्तार

Must read

नालंदा: नालंदा जिले में शराब (liquor) तस्करों के खिलाफ वेना थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर चार शराब तस्करों को गिरफ्तार (arrestedकिया है। पुलिस ने उनके कब्जे से कुल 80 लीटर देशी चुलाई शराब बरामद की है। गिरफ्तार सभी आरोपियों के विरुद्ध बिहार मध्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

वेना थाना अध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर सबसे पहले सिरनावा गांव में छापेमारी कर मिंटू कुमार उर्फ भगत जी को 20 लीटर देशी चुलाई शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। इसके बाद उपराउल गांव में कार्रवाई करते हुए मिंटू देवी को 5 लीटर देशी चुलाई शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।

इसी क्रम में एक अन्य गुप्त सूचना पर वेना थाना पुलिस ने दोसूत–मलविघा रोड पर वाहन जांच अभियान चलाया। इस दौरान एक अपाचे मोटरसाइकिल पर सवार दो शराब कारोबारियों को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान बाइक से 60 लीटर देशी चुलाई शराब बरामद हुई। पुलिस ने मौके से दिलखुश कुमार, निवासी मलविघा थाना नूरसराय तथा राजा कुमार, निवासी शिवाय बिगहा, को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही तस्करी में प्रयुक्त अपाचे मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली गई।

वेना थानाध्यक्ष ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ बिहार मध्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी कीमत पर शराब कारोबारियों को बख्शा नहीं जाएगा।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article