37 C
Lucknow
Tuesday, July 14, 2026

राज्यमंत्री कृष्णा पासवान की सूचना पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Must read

– पिकअप से 6 जीवित मवेशी मुक्त; 4 आरोपी गिरफ्तार

रायबरेली। जिले के बछरावां क्षेत्र में पशु क्रूरता के एक मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पिकअप वाहन से छह जीवित मवेशियों को मुक्त कराया है। मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
जानकारी के अनुसार, राज्य मंत्री कृष्णा पासवान ने मवेशियों से भरे संदिग्ध पिकअप वाहन को पकड़ा और इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी। सूचना मिलते ही बछरावां पुलिस मौके पर पहुंची और वाहन को कब्जे में लेकर उसमें सवार छह जीवित मवेशियों को सुरक्षित मुक्त कराया।
पुलिस ने कार्रवाई के दौरान राहुल, आकाश, जावेद और जैद को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम एवं अन्य प्रासंगिक धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और मवेशियों के परिवहन से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है। वहीं मुक्त कराए गए मवेशियों को सुरक्षित स्थान पर भेज दिया गया है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article