38.1 C
Lucknow
Tuesday, July 14, 2026

सरकारी क्रय केंद्र पर घोटाले के आरोप, किसानों की शिकायत पर मंडी पहुंचे बीजेपी विधायक

Must read

 

एटा। जिले की गल्ला मंडी स्थित सरकारी क्रय केंद्र पर बाजरा, गेहूं और धान की खरीद में कथित अनियमितताओं के आरोपों ने तूल पकड़ लिया है। किसानों की लगातार शिकायतों के बाद सदर से भाजपा विधायक विपिन वर्मा ‘डेविड’ स्वयं गल्ला मंडी पहुंचे और मौके पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान किसानों ने विधायक को खरीद प्रक्रिया में धांधली, भुगतान में देरी और नियमों के विपरीत कार्य होने की शिकायतें दीं। इस पर विधायक ने संबंधित अधिकारियों से जानकारी लेते हुए पूरी प्रक्रिया की जांच कराने के निर्देश दिए।
भाजपा विधायक विपिन वर्मा ‘डेविड’ ने आरोप लगाया कि बाजरा, गेहूं और धान की सरकारी खरीद में बड़े स्तर पर अनियमितताएं और घोटाला हुआ है। उन्होंने कहा कि यदि जांच में आरोप सही पाए जाते हैं तो दोषी अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कराई जाएगी।
विधायक ने किसानों को भरोसा दिलाया कि उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने और खरीद प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी बनाने के लिए हर आवश्यक कदम उठाया जाएगा। वहीं प्रशासन का कहना है कि शिकायतों की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article