31.3 C
Lucknow
Saturday, July 11, 2026

मार्ग दुर्घटना में महिला की मौत, गांव में शोक

Must read

फर्रुखाबाद। थाना जहानगंज के गांव रुनीचुरसाई निवासी महेशचन्द्र राजपूत की पत्नी माया उम्र लगभग 50 वर्ष अपनी बीमार बेटी को देखने जाते वक्त अलीगंज रोड पर स्थित खरसुलिया गांव के पास दुर्घटना का शिकार हो गईऔर उनकी मौत हो गई ।
सूचना मिलने पर नयागांव थाना पुलिस ने एम्बुलेंस से महिला को सीएचसी अलीगंज में भेजा जहां पर डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। उनका पोस्टमार्टम एटा में हुआ है घटना को पति महेशचन्द्र जो पंजाब में मेहनत मजदूरी करते हैं उनको परिवारी जनों ने सूचना दी है। वहां से वह घर के लिए रवाना हो गए हैं , महेशचंद्र की तीन बेटियां व दो बेटा हैं अभी तक तीनों बेटियों की शादी हो चुकी हैं, दुर्घटना से हुई मौत पर सभी बेटे बेटियों का रो रो कर हाल बुरा है जिसे देखकर मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं ।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article