28 C
Lucknow
Wednesday, August 26, 2026

खिड़की की सरिया तोड़कर विद्यालय में घुसे चोरों ने खाद्य समाग्री व खेल किट चोरी

Must read

कंपिल: खिड़की की सरिया तोड़कर विद्यालय में घुसे चोरों ने खाद्य समाग्री व खेल किट चोरी कर ली। सुबह स्कूल पहुंचे प्रधानाध्यापक को घटना के संबंध में जानकारी हुई। प्रधानाध्यापक ने मामले की सूचना व तहरीर पुलिस को दी।

क्षेत्र के गांव अलियापुर स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में शनिवार की बीती रात चोर कमरे की खिड़की की सरिया निकालकर घुस गए। चोरों ने कमरे में रखा इनवर्टर , दो बैटरी चोरी कर ले गए। सुबह विद्यालय पहुंचे प्रधानाध्यापक राजवीर सिंह को खिड़की की सरिया टूटी व कमरे में रखा समान गायब मिला। प्रधानाध्यापक ने मामले की सूचना 112 पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। उन्होंने बताया कि पांच जुलाई को भी चोर विद्यालय से खाद्य सामग्री व खेल किट चोरी कर ले गए थे। उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी। आरोप है कि पुलिस ने विद्यालय में जांच करना उचित नहीं समझा। शनिवार सुबह पीड़ित अध्यापक ने थाने पहुंच दोनों घटनाओं की तहरीर पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच कर कार्रवाई की बात कही।

सीओ राजेश कुमार द्विवेदी ने बताया मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

पिछले एक माह में पांच जगह चोरी , सभी मामले ठंडे बस्ते में

24 जून को नगर के मोहल्ला मांझ गांव निवासी सतीश माथुर के घर घुसे चोरों ने लाखों रुपए के जेवर चोरी कर लिए। तीन जुलाई को किंदर नगला निवासी पप्पन के घर से लाखों रुपए के जेवर चोरी किए गए थे। चार जुलाई को गांव हरकनपुर निवासी रूप लाल व लालाराम की भैंस घर के बाहर से चोरी हो गई। पुलिस ने पीड़ितों से तहरीर लेकर सभी मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया। क्षेत्र में लगातार हो रही लूट , चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article