गुरसहायगंज, कन्नौज। बेटी की ससुराल आए माता, पिता के साथ दामाद और उसके भईयों ने गाली गलौज की। विरोध करने पर मारपीट कर घायल कर दिया। जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है।
मिली जानकारी के अनुसार थाना सकरावा के मोहल्ला कोमिल नगरिया निवासी नन्द किशोर पुत्र कोमिल प्रसाद ने बताया कि बीती 09 जुलाई वह अपनी पुत्री पूजा से मिलने उसके घर इदुइयागंज गए थे। जहां उसके दामाद व भाईयों ने उनके साथ गाली-गलौज व मारपीट शुरू कर दी। बीच बचाव करने पर उसकी पत्नी माया देवी व पुत्री पूजा को मारपीट कर घायल कर दिया और जान से मारने की धमकी दी। कोतवाली पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।


