ट्रेन की टक्कर लगने से अज्ञात युवक की मौत
गुरसहायगंज, कन्नौज। रेलवे ट्रैक के किनारे बैठा युवक तेज रफ्तार एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आकर घायल हो गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव की शिनाख्त शुरू कर विधि करवाई की है।
शुक्रवार की शाम करीब 4.30 बजे ग्राम खाडे़देवर स्थित अंडरपास पर फर्रुखाबाद की ओर जा रही हमसफर एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात युवक घायल हो गया और उसकी मौत हो गई। जिसकी उम्र करीब 35 वर्ष बताई जा रही है। घटना के बाद चालक ने ट्रेन को रोक दिया और शव को खुदागंज रेलवे स्टेशन पहुंचाया। जहां रेलवे पुलिस ने वैधानिक कार्रवाई कर कोतवाली पुलिस को सूचना दी। कोतवाली पुलिस ने शव की शिनाख्त शुरू कर दी है।
ट्रेन की टक्कर लगने से अज्ञात युवक की मौत


