27 C
Lucknow
Tuesday, September 1, 2026

किसान से जमीन सौदे में कथित धोखाधड़ी, एग्रीमेंट की जगह बैनामा कराने का आरोप

Must read

 

लखनऊ। बख्शी का तालाब (बीकेटी) क्षेत्र में जमीन के सौदे में कथित धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। अस्ती गांव निवासी किसान देवी दयाल ने आरोप लगाया है कि जमीन खरीद-बिक्री के दौरान एग्रीमेंट करने के बजाय धोखे से बैनामा करा लिया गया।
पीड़ित किसान ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसकी जमीन का सौदा 95 लाख रुपये प्रति पक्का बीघा की दर से तय हुआ था। आरोप है कि सौदे की शर्तों के विपरीत दस्तावेज तैयार कराए गए और उन्हें गुमराह कर बैनामा करा लिया गया।
किसान का यह भी आरोप है कि इस दौरान उससे करीब 39.89 लाख रुपये भी ले लिए गए। जब उन्हें दस्तावेजों और लेन-देन की वास्तविक स्थिति की जानकारी हुई तो उन्होंने खुद को ठगा हुआ महसूस किया और पुलिस से शिकायत की।
पुलिस ने किसान की तहरीर प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि भूमि से जुड़े दस्तावेजों, भुगतान के रिकॉर्ड और अन्य साक्ष्यों की जांच की जा रही है। जांच में यदि धोखाधड़ी के आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित लोगों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जाएगी।
फिलहाल मामला जांच के अधीन है और पुलिस का कहना है कि सभी पक्षों का बयान दर्ज कर तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article