– हाइवे पर बिखरा पेंट, कानपुर से छिबरामऊ जा रहा था लोडर
गुरसहायगंज, कन्नौज। पेंट लाद कर अपने गंतव्य स्थान को जा रहे लोडर को पीछे से अज्ञात वाहन ने कट मार दिया। जिससे चालक नियंत्रण खो बैठा और लोडर अनियंत्रित होकर पलट गया और सड़क पर पेंट के डिब्बे बिखर गए।
गुरुवार को कानपुर पेंट लादकर छिबरामऊ जा रहे लोडर को ब्लाक जलालाबाद क्षेत्र के कानपुर अलीगढ़ नेशनल हाईवे पर अज्ञात वाहन ने पीछे से कट मार दिया। जिससे लोडर नियंत्रण खो बैठा और पलट गया लोडर में लदा ओपस विरला कंपनी का 60 बाल्टी पेंट सड़क पर फैल गया। जानकारी के अनुसार लोडर विशाल चला रहा था। सूचना पर पहुँची हाइवे की क्रेन से लोडर को हाइवे के किनारे खड़ा कर दिया गया। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ।
अज्ञात वाहन की टक्कर से हाइवे पर पलटा लोडर


