39.7 C
Lucknow
Sunday, July 5, 2026

कार सवार युवक ने होमगार्ड से की मारपीट

Must read

– धक्का देकर सड़क पर गिराया दी गलियां,घटना कैमरे में कैद

लखनऊ। बाजार खाला थाना क्षेत्र में ड्यूटी के दौरान एक होमगार्ड के साथ कथित मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि वाहन जांच के दौरान कार सवार युवक को रोकने पर उसने होमगार्ड के साथ अभद्रता की और धक्का देकर सड़क पर गिरा दिया। घटना के दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, होमगार्ड यातायात व्यवस्था और नियमित जांच अभियान के तहत अपनी ड्यूटी पर तैनात था। इसी दौरान उसने एक कार को जांच के लिए रुकने का इशारा किया। आरोप है कि कार चालक पहले तो वाहन रोकने को लेकर बहस करने लगा और देखते ही देखते विवाद बढ़ गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विवाद के दौरान युवक ने होमगार्ड के साथ हाथापाई की और धक्का देकर उसे सड़क पर गिरा दिया। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। कुछ लोगों ने बीच-बचाव किया, जबकि अन्य लोगों ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया।

घटना की सूचना मिलते ही बाजार खाला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई। पुलिस ने वीडियो फुटेज को अपने कब्जे में लेकर उसकी जांच शुरू कर दी है। साथ ही घटनास्थल पर मौजूद लोगों से भी पूछताछ की जा रही है ताकि पूरे घटनाक्रम की वास्तविकता सामने आ सके।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वायरल वीडियो और अन्य उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी। यदि मारपीट और सरकारी कार्य में बाधा डालने की पुष्टि होती है, तो संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article