36.6 C
Lucknow
Saturday, July 4, 2026

चिकन वाली गली में बिजली आपूर्ति बाधित होने से स्थानीय निवासी परेशान

Must read

नवाबगंज: नवाबगंज नगर की चिकन वाली गली में बिजली आपूर्ति बाधित होने से स्थानीय निवासी परेशान हैं। मोहल्ले में लगा 63 केबीए का विद्युत ट्रांसफार्मर ओवरलोड होने के कारण अक्सर खराब हो जाता है, जिससे बिजली गुल रहती है। निवासियों ने इस समस्या के समाधान के लिए 100 केबीए का नया ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की है।

चिकन वाली गली में 63 केबीए क्षमता का ट्रांसफार्मर लगा है, जो पूरे मोहल्ले को बिजली आपूर्ति करता है। इसकी क्षमता कम होने के कारण यह अक्सर ओवरलोड हो जाता है और इसका फ्यूज उड़ जाता है। इससे मोहल्ले में बार-बार बिजली कटौती होती है। बिजली आपूर्ति में बाधा के कारण घरेलू कामकाज, कृषि संबंधी गतिविधियां और बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। इस समस्या से परेशान होकर आनंद कुमार, सनी गुप्ता, रामवीर, देवेश, गंगादीन राठौर, सोनू, सौरभ, नीलेश, रामू, सुधीर, संदीप, अनुज, धर्मेंद्र सहित कई मोहल्लेवासी बिजली घर पहुंचे।

निवासियों ने अवर अभियंता (जेई) से मुलाकात कर उन्हें अपनी समस्या बताई। उन्होंने मांग की कि 63 केबीए के वर्तमान ट्रांसफार्मर को हटाकर उसके स्थान पर 100 केबीए क्षमता का नया विद्युत ट्रांसफार्मर लगाया जाए, ताकि बिजली आपूर्ति सुचारु हो सके।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article