36.6 C
Lucknow
Saturday, July 4, 2026

अवैध खनन पर प्रशासन की कार्रवाई

Must read

 

नवाबगंज। थाना क्षेत्र के मोहम्दाबाद रोड पैट्रोल पम्प की ओर अवैध मिट्टी खनन का कारोबार धड़ल्ले से चलने की सूचना पर प्रशासन ने कार्रवाई की। सूचना मिलते ही नायब तहसीलदार अनवर हुसैन मौके पर पहुंचे और जांच के दौरान मिट्टी से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लेकर सीज कर दिया। कार्रवाई के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली को थाना नवाबगंज परिसर में खड़ा करा दिया गया। प्रशासन की इस कार्रवाई से क्षेत्र में सक्रिय खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि क्षेत्र में लंबे समय से अवैध खनन की शिकायतें मिल रही थीं, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article