39.5 C
Lucknow
Saturday, July 4, 2026

हजरतगंज में बिजली व्यवस्था ध्वस्त, वजीरहसन रोड पर रातभर कटौती से लोग बेहाल

Must read

 

लखनऊ। राजधानी के वीआईपी क्षेत्र हजरतगंज में बिजली व्यवस्था चरमरा गई है। वजीरहसन रोड पर रात के समय लगातार बिजली आपूर्ति बाधित रहने से स्थानीय निवासियों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

क्षेत्रवासियों का कहना है कि देर रात तक बार-बार बिजली कटने और लंबे समय तक आपूर्ति बाधित रहने से भीषण गर्मी में हालात बदतर हो गए हैं। बिजली की आंख-मिचौली के कारण लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है, वहीं छोटे कारोबारियों को भी नुकसान उठाना पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग से तत्काल व्यवस्था में सुधार करने और निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है। उनका कहना है कि राजधानी के प्रमुख इलाके में इस तरह की बिजली व्यवस्था विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करती है।

फिलहाल बिजली विभाग की ओर से समस्या के कारणों और आपूर्ति सामान्य होने को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article