38 C
Lucknow
Friday, July 3, 2026

सीएम योगी ने किया 9वें उत्तर प्रदेश आम महोत्सव-2026 का शुभारंभ

Must read

– प्रगतिशील बागवानों को किया सम्मानित

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को गोमती नगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित 9वें उत्तर प्रदेश आम महोत्सव-2026 (3 से 5 जुलाई) का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने ‘आम महोत्सव-2026’ की स्मारिका का विमोचन किया तथा प्रदेश के प्रगतिशील बागवानों को सम्मानित किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश देश में आम उत्पादन का अग्रणी राज्य है और यहां की विभिन्न प्रजातियां देश-विदेश में अपनी अलग पहचान रखती हैं। उन्होंने कहा कि आम महोत्सव जैसे आयोजन किसानों और बागवानों को नई तकनीकों, विपणन के बेहतर अवसरों और निर्यात की संभावनाओं से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार बागवानी क्षेत्र को बढ़ावा देने, किसानों की आय में वृद्धि और कृषि उत्पादों के मूल्य संवर्धन के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने प्रगतिशील बागवानों की सराहना करते हुए कहा कि उनकी मेहनत और नवाचार से उत्तर प्रदेश के आम की पहचान वैश्विक स्तर पर और मजबूत हुई है।
तीन दिवसीय आम महोत्सव में प्रदेश सहित देश के विभिन्न क्षेत्रों की 800 से अधिक किस्मों के आम प्रदर्शित किए गए हैं। महोत्सव में आम की प्रदर्शनी, प्रसंस्कृत उत्पाद, तकनीकी जानकारी और बागवानी से जुड़े विभिन्न स्टॉल भी लगाए गए हैं, जहां बड़ी संख्या में किसान, विशेषज्ञ और आम प्रेमी पहुंच रहे हैं। मुख्यमंत्री ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन कृषि और उद्यानिकी क्षेत्र को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article