मोतिहारी: बिहार के मोतिहारी (Motihari) जिला पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है। दरअसल पुलिस ने मेले में घूम-घूमकर लोगों के गले से चेन स्नेचिंग (chain-snatchers) करने वाली 9 महिलाओं को गिरफ्तार (Arrested) किया है। पुलिस ने गिरफ्तार महिलाओं के पास से चेन स्नेचिंग किये गए तीन आभूषणों को भी बरामद किया है। पूरा मामला पिपरा थाना क्षेत्र के सागर गांव कि बताई जा रही है।
मिली जानकारी के मुताबिक सागर गांव में लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का आयोजन कि जा रहा है, जिसमे काफी भीड़ हो रही है और कई गांव से बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष और बच्चे इस महायज्ञ में शामिल होने के लिए आ रहे हैं। इस बीच यूपी से आई महिला चेन स्नेचिंग की एक गैंग मेले में शामिल हो गई। इस दौरान गिरोह की महिलाओं ने कई महिलाओं के साथ चेन स्नेचिंग की घटना को अंजाम दिया।
इस बीच उसी गिरोह की एक महिला मेला देखने आई एक महिला के गले से चेन खींचकर भगाने लगी तभी भीड़ ने उसे धर दबोच लिया और पुलिस को इसकी सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जब पूछताछ शुरू की तो पता चला कि चेन स्नेचिंग के लिए यूपी से महिलाओं का एक गैंग इस मेले में शामिल हुआ है। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 9 महिलाओ को गिरफ्तार कर लिया और उनके पास से मंगलसूत्र जैसे तीन आभूषण भी बरामद कर लिया है। फिलहाल पुलिस महिलाओं से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।


