अमृतपुर, फर्रुखाबाद
अपराध एवं अवैध शस्त्रों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना अमृतपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। नियमित चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने एक युवक को अवैध 12 बोर तमंचे के साथ गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के निर्देशन, में थाना अमृतपुर पुलिस द्वारा क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने संदिग्ध युवक को रोककर उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अवैध 12 बोर तमंचा बरामद हुआ
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान संदीप चौहान पुत्र शिवमंगल चौहान, निवासी ग्राम पिथनापुर, थाना अमृतपुर, जनपद फर्रुखाबाद के रूप में हुई। बरामदगी के आधार पर थाना अमृतपुर में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस के अनुसार पूछताछ में अभियुक्त ने बरामद तमंचे को अपने पूर्वजों का बताते हुए इसे खेतों पर जाते समय साथ रखने की बात कही। हालांकि पुलिस ने स्पष्ट किया कि अवैध शस्त्र रखना कानूनन अपराध है और मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।क्षेत्र में अपराध नियंत्रण एवं अवैध हथियारों के विरुद्ध पुलिस का अभियान लगातार जारी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कानून व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक तत्वों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए भविष्य में भी इसी प्रकार सघन चेकिंग अभियान चलाए जाते रहेंगे।थानाध्यक्ष दर्शन सिंह सोलंकी ने बताया कि क्षेत्र में अपराध एवं अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। अवैध हथियार रखने वालों और कानून व्यवस्था भंग करने वाले किसी भी अपराधी को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे तत्वों के विरुद्ध कठोर एवं निष्पक्ष कानूनी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।


