36.3 C
Lucknow
Thursday, July 2, 2026

एजूकेशनल मूवमेंट सोसायटी के वार्षिक कार्यक्रम की बनी रूप रेखा, मेधावी होंगे सम्मानित

Must read

फर्रुखाबाद। एजूकेशनल मूवमेंट सोसायटी फतेहगढ़ की बैठक डॉ अनवार खान के निवास पर सोसायटी के अध्यक्ष डॉ अनवार की अध्यक्षता में हुई।
बैठक में सोसायटी के द्वारा सालाना होने वाले प्रोग्राम की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। बैटक में सोसाइटी के सचिव सैय्यद रिज़वान अली ने बताया कि इस वर्ष सोसाइटी का सालाना कार्यक्रम 02 अगस्त 2026 को आयोजित किया जायेगा। मुख्य अतिथि
देश के प्रसिद्ध कानूनविद् व चाणक्य नेशनल यूनिवर्सिटी पटना के कुलपति फैज़ान मुस्तफा होंगे। उन्होंने ने बताया कि हर साल की तरफ इस साल भी सोसायटी द्वारा 70 प्रतिशत से अधिक अंक पाने वाले हाईस्कूल, इंटरमीडिएट के मुस्लिम मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जायेगा। इसके साथ ही यू0पी0 बोर्ड, सी0बी0एस0ई0 बोर्ड, आई0सी0एस0ई0 बोर्ड के हाईस्कूल व इण्टरमीडिएट के जनपद टॉपर को भी सम्मानित किया जायेगा।
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि जनपद में किसी भी प्रतियोगी परीक्षाओं में बेहतर परिणाम लाने वाले छात्र/छात्राओं को सम्मानित किया जायेगा। कार्यक्रम में सम्मानित किये जाने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र प्रदान किये जायेंगें। इस वर्ष भी कार्यक्रम का आयोजन मधुर मिलन हाल में होगा।
बैठक में निर्णय लिया गया कि यू0पी0 बोर्ड, सी0बी0एस0ई0 बोर्ड, आई0सी0एस0ई0 बोर्ड में इस वर्ष जिन मुस्लिम छात्र-छात्राओं ने 70 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त किये हैं वे अपने अंक पत्र की प्रति नगर में डॉ0 मोहम्मद मोहसिन, चौक बाजार, आकिब मिर्ज़ा, रहमानी स्कूल, नूरी एजूकेशन सेन्टर, खैराती खां, बीबी साहिबा की मस्जिद के पास, फतेहगढ़ में न्यू जनता लोकवाणी केन्द्र, चौराहा, फतेहगढ़- इस्लामियां जूनियर हाईस्कूल, हाथीखाना, शमशाबाद में नफीस अहमद साहब शमशाबाद ए0बी0 इण्टर कालेज, मुफ्ती ज़फर कासमी , कायमगंज में शाही पब्लिक स्कूल, सुल्तान आलम खांन मेमोरियल पब्लिक स्कूल, पितौरा कायमगंज, कमालगंज में मो0 शाहिद स्टार एग्रो, जरारी में जफरूल इस्लाम पब्लिक स्कूल, मोहम्मदाबाद में नूरमियां शाहरोज खान रफीकुल उलूम मदरसा, राजेपुर,अमृतपुर में रियाज़ुल , नवाबगंज में मदरसा पहलवान मंसूरी पब्लिक स्कूल, याकूतगंज में असलम अब्बासी व मेन कलेक्शन सेन्टर नसर खालिक एड0-गोला कोहना फतेहगढ़ में 20 जुलाई तक जमा कर सकते हैं।
बैठक में जमील अहमद , नसर ख़ालिक़ एडवोकेट,शमीम खान एडवोकेट,अनवर जमाल सिद्दीकी एडवोकेट, महफूज ज़ैदी , आफताब अहमद एडवोकेट,तसब्बर हुसैन ,रऊफ खान ,अफजल हुसैन, खुर्शीद अहमद, अंसार सिद्दीकी, तौसीफ़ अली एडवोकेट मौजूद रहे।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article