36.3 C
Lucknow
Thursday, July 2, 2026

जगरानी अस्पताल के पास सेनेटरी स्टोर में लगी आग, दमकल ने पाया काबू

Must read

– अवैध बेसमेंटों पर उठे सवाल

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के कल्याणपुर क्षेत्र में स्थित जगरानी अस्पताल के पास बुधवार को एक सेनेटरी स्टोर में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। समय रहते कार्रवाई होने से आग को आसपास की दुकानों और भवनों तक फैलने से रोक लिया गया।

जानकारी के अनुसार, जगरानी अस्पताल के निकट स्थित अवध सेनेटरी स्टोर में आग लगने के बाद क्षेत्र में धुआं फैल गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना अग्निशमन विभाग को दी। दमकल की गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का अभियान चलाया और स्थिति को नियंत्रित कर लिया।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में बने अवैध बेसमेंटों का मुद्दा भी उठाया। उनका कहना है कि जगरानी अस्पताल के आसपास कई भवनों में नियमों के विपरीत बेसमेंट बनाए गए हैं, जिससे किसी बड़ी दुर्घटना की स्थिति में राहत एवं बचाव कार्य प्रभावित हो सकता है।
स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि इस संबंध में कई बार शिकायत किए जाने के बावजूद लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) और अग्निशमन विभाग की ओर से प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। लोगों ने अवैध निर्माणों की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की मांग की है।
फिलहाल आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। अग्निशमन विभाग और संबंधित अधिकारी मौके का निरीक्षण कर नुकसान का आकलन करने में जुटे हैं। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article