33 C
Lucknow
Thursday, August 20, 2026

अतिक्रमण हटाने पहुंची नगर निगम टीम से भाजपा नेता की तीखी नोकझोंक

Must read

 

कानपुर। बर्रा स्थित विश्व बैंक इलाके में अतिक्रमण हटाने पहुंची नगर निगम की टीम और भारतीय जनता पार्टी के एक स्थानीय नेता के बीच तीखी नोकझोंक का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

बताया जा रहा है कि नगर निगम की टीम क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई कर रही थी। इसी दौरान भाजपा के बर्रा मंडल अध्यक्ष आनंद सिंह परिहार मौके पर पहुंच गए और कार्रवाई का विरोध करने लगे।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, भाजपा नेता ने नगर निगम अधिकारियों से कहा कि “अतिक्रमण नहीं टूटेगा, मेरा जो उखाड़ना हो उखाड़ लेना।” इतना ही नहीं, उन्होंने अधिकारियों को यह कहते हुए भी चेतावनी दी कि “देखना, ऑफिस आकर क्या हाल करूंगा।” इसके बाद मौके पर कुछ देर के लिए तनावपूर्ण स्थिति बन गई।

नगर निगम की टीम ने नियमानुसार कार्रवाई जारी रखने का प्रयास किया, जबकि स्थानीय लोगों की भी मौके पर भीड़ जुट गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा का विषय बन गया है।

हालांकि, इस मामले में अभी तक नगर निगम या पुलिस प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। वहीं यह भी स्पष्ट नहीं हो सका है कि घटना के संबंध में किसी प्रकार की शिकायत या कानूनी कार्रवाई की गई है या नहीं।

प्रशासनिक स्तर पर पूरे प्रकरण की जानकारी जुटाई जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई अधिकारियों के निर्णय के बाद स्पष्ट होगी।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article