32.4 C
Lucknow
Wednesday, July 1, 2026

पांचाल घाट चौकी की कमान हरिकेश को

Must read

– पुलिस महकमे में प्रशासनिक फेरबदल, पांचाल घाट, आईटीआई और कायमगंज में नई तैनाती

फर्रुखाबाद। जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने पुलिस महकमे में फेरबदल करते हुए तीन उप निरीक्षकों के स्थानांतरण के आदेश जारी किए हैं। नई तैनातियों के तहत विभिन्न चौकियों और थानों पर अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

जारी आदेश के अनुसार पुलिस लाइन में तैनात उप निरीक्षक हरिकेश कुमार को पांचाल घाट चौकी प्रभारी बनाया गया है। वहीं पुलिस लाइन में तैनात उप निरीक्षक जयेन्द्र सिंह का स्थानांतरण कर उन्हें कोतवाली कायमगंज भेजा गया है।

इसके अलावा जसमई चौकी प्रभारी अरविन्द यादव को स्थानांतरित कर आईटीआई चौकी का प्रभारी नियुक्त किया गया है। पुलिस अधीक्षक द्वारा किए गए इस फेरबदल को प्रशासनिक आवश्यकताओं तथा कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है।

स्थानांतरण आदेश जारी होने के बाद संबंधित अधिकारियों ने अपनी नई तैनाती पर कार्यभार ग्रहण करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस विभाग को उम्मीद है कि नई जिम्मेदारियों के साथ अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में बेहतर पुलिसिंग, अपराध नियंत्रण, प्रभावी गश्त तथा आमजन की शिकायतों के त्वरित निस्तारण को प्राथमिकता देंगे।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article