33.7 C
Lucknow
Wednesday, July 1, 2026

करनपुर दत्त में 27 पव्वे देशी शराब के साथ युवक गिरफ्तार, आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज

Must read

 

अमृतपुर, फर्रुखाबाद

अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अमृतपुर थाना पुलिस ने ग्राम करनपुर दत्त में कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को 27 पव्वे देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध उत्तर प्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 60 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, 30 जून की रात उपनिरीक्षक राहुल सिंह पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त, संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग एवं वांछित अभियुक्तों की तलाश कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम करनपुर दत्त स्थित आर्य समाज मंदिर के पास एक व्यक्ति देशी शराब लेकर बिक्री के उद्देश्य से खड़ा है।सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और संदिग्ध को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम उदयपाल पुत्र मिठ्ठू लाल, निवासी ग्राम नयागांव, थाना अमृतपुर बताया। पुलिस का कहना है कि तलाशी के दौरान उसके कब्जे से ‘बब्बर शेर’ ब्रांड के 27 पव्वे देशी शराब बरामद हुई।पुलिस के मुताबिक, आरोपी से शराब के संबंध में वैध लाइसेंस अथवा अन्य अभिलेख मांगे गए, लेकिन वह कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। नियमानुसार एक पव्वा नमूने के रूप में सुरक्षित रखा गया तथा शेष शराब को सील कर कब्जे में ले लिया गया। कार्रवाई के दौरान आसपास मौजूद लोगों से गवाह बनने का अनुरोध किया गया, लेकिन कोई भी व्यक्ति आगे नहीं आया।थाना अमृतपुर में आरोपी के विरुद्ध उत्तर प्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक राघवेंद्र सिंह को सौंपी गई है। पुलिस का कहना है कि जनपद में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और बिक्री के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article