फर्रुखाबाद।सपा मुखिया पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्म दिन नगर के एक गेस्ट हाउस में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता नदीम अहमद फ़ारूक़ी के नेतृत्व में भव्य तरीके से मनाया गया। इस मौके पर समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को सम्मानित किया गया।
इस मौके पर उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने केक काटकर एवं मिठाई बांटकर खुशी मनाई और आने वाले 2027 में अखिलेश सिंह यादव को एक बार फिर मुख्यमंत्री बना कर उन्हें जन्मदिन का गिफ्ट देने की बात कही इस अवसर पर पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूती प्रदान करने वाले और दशकों तक समाजवाद की विचारधारा को जीवित रखने वाले क्षेत्र के वरिष्ठ समाजवादी नेताओं को अंगवस्त्र एवं सम्मान पत्र भेंट कर विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
सपा नेता नदीम अहमद फ़ारूकी ने इस दौरान कहा कि हमारे वरिष्ठ नेता ही पार्टी की असली पूंजी हैं, जिनके संघर्षों की बदौलत आज समाजवादी पार्टी जन-जन की आवाज बने हुए हैं। इस अवसर पर वरिष्ठ सपा नेता मिन्ना खां ,मनमोहन मिश्र, मो० शमी महेश यादव, मुजीबुल हसन,राजेन्द्र सिंह यादव,प्रताप बहादुर शाक्य,सुरेन्द्र सिंह यादव,रामचरन यादव,रतन पाल शर्मा,रविन्द्र पाल (पॉलिया),हसीन भाई, मुन्ना लाल राठौर,राशिद खां को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रदेश सचिव एवं पूर्व लोकसभा प्रत्याशी डॉ० नवल किशोर शाक्य , प्रदेश सचिव एवं पूर्व प्रत्याशी अमृतपुर विधानसभा डॉ० जितेंद्र यादव, प्रदेश सचिव एवं पूर्व प्रत्याशी कायमगंज सर्वेश अम्बेडकर , प्रदेश अध्यक्ष सैनिक प्रकोष्ठ कर्नल शरद सरन , प्रदेश सचिव मनदीप यादव , प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विजय यादव , सरल दुब, जिला उपाध्यक्ष शशांक सक्सेना , जिलाध्यक्ष व्यापार सभा रोमित सक्सेना ,निवर्तमान जिला महासचिव यूथ ब्रिगेड गौरव सिंह “आज़ाद”, अनुराग यादव, आनंद यादव, साजिद खान, अंकेश यादव, हर्ष गंगवार, मुन्ना यादव, पालक मिश्रा सहित भारी संख्या में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। संचालन मंदीप यादव ने किया।
सपा मुखिया के जन्मदिन पर वरिष्ठ सपा कार्यकर्ता सम्मानित,अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प


