33.7 C
Lucknow
Wednesday, July 1, 2026

नायरा एनर्जी ने पेट्रोल-डीजल के दाम घटाए, पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 प्रति लीटर सस्ता

Must read

 

नई दिल्ली। ने अपने ग्राहकों को राहत देते हुए पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कटौती की है। कंपनी ने पेट्रोल के दाम 5 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 3 रुपये प्रति लीटर कम करने की घोषणा की है।
कंपनी के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में स्थिरता आने के बाद यह फैसला लिया गया है। नई दरें नायरा एनर्जी के देशभर में संचालित करीब 7,000 पेट्रोल पंपों पर लागू होंगी।
हालांकि, सरकारी तेल विपणन कंपनियों की ओर से पेट्रोल और डीजल की खुदरा कीमतों में फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया गया है। ऐसे में यह राहत केवल नायरा एनर्जी के आउटलेट्स पर ईंधन खरीदने वाले उपभोक्ताओं को मिलेगी।
इस मूल्य कटौती से निजी ईंधन खुदरा बाजार में प्रतिस्पर्धा बढ़ने की संभावना है, जबकि वाहन चालकों को भी ईंधन खर्च में कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article