ग्रेटर नोएडा। वर्ष 2021 में बादलपुर थाना क्षेत्र में हुए चर्चित डबल मर्डर मामले में जिला न्यायालय ने बड़ा फैसला सुनाते हुए 5 सगे भाइयों समेत 9 दोषियों को आजीवन कारावास (उम्रकैद) की सजा सुनाई है।
अभियोजन के अनुसार, जमीन विवाद को लेकर बुलाई गई पंचायत के दौरान दोनों पक्षों में विवाद बढ़ गया था। इसी दौरान आरोपियों ने गोलीबारी कर दो लोगों की हत्या कर दी थी। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच पूरी करते हुए आरोपपत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया था।
सुनवाई पूरी होने के बाद जिला न्यायालय ने सभी नौ आरोपियों को दोषी ठहराते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई। अदालत ने प्रत्येक दोषी पर 86-86 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है।
न्यायालय के इस फैसले को लंबे समय से लंबित इस चर्चित हत्याकांड में न्याय की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय माना जा रहा है। फैसले के बाद दोषियों को नियमानुसार जेल भेज दिया गया।


